Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

9 अक्टूबर से शुरू होगा श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा

Sri Lanka (Image credit Twitter - X)
Sri Lanka (Image credit Twitter – X)

श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज भी होगी। यह पूरा दौरा 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगा।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगी, जिसके बाद उसे पहले मुकाबले की तैयारी के लिए करीब पांच दिन मिलेंगे। मैच रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर में मौजूद क्रिकेट स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

रावलपिंडी में होंगे तीन टी20 मैच

दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। तीनों मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 मैच 9 अक्टूबर, दूसरा 11 अक्टूबर और तीसरा 13 अक्टूबर को होगा। यानी पांच दिनों के अंदर टी20 सीरीज पूरी हो जाएगी।

इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज शुरू होगी। पाकिस्तान और श्रीलंका 18 अक्टूबर को रावलपिंडी और 27 अक्टूबर को लाहौर में आमने-सामने होंगे।

इसके बाद पाकिस्तान की इंग्लैंड से भिड़ंत 20 और 25 अक्टूबर को होगी। वहीं श्रीलंका और इंग्लैंड 22 और 29 अक्टूबर को खेलेंगे। ट्राई-नेशन सीरीज का फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर में होगा। ग्रुप स्टेज में हर टीम चार मैच खेलेगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

टेस्ट सीरीज से दौरे का होगा अंत

टेस्ट मैचों से से पहले श्रीलंका को प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। श्रीलंका 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में पेट्रन्स XI के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में होगा। दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होंगे। ऐसे में इन मुकाबलों के नतीजे पाकिस्तान और श्रीलंका की WTC रैंकिंग पर असर डालेंगे। दोनों टीमें अंक हासिल कर चैंपियनशिप फाइनल की अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी। इस तरह श्रीलंका का यह दौरा तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट का रोमांच लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें – Duleep Trophy 2026, Final: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने जीता खिताब! पहली पारी की बढ़त के आधार पर साउथ जोन को दी मात

close whatsapp