पृथ्वी शॉ ने की जबरदस्त वापसी, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 54 रनों की विस्फोटक पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ ने की जबरदस्त वापसी, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 54 रनों की विस्फोटक पारी

इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)
Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें, पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पृथ्वी शॉ की दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी हुई है। उन्हें शुरुआती मुकाबलों में भी खिलाया गया था लेकिन पृथ्वी का प्रदर्शन उसमें काफी निराशाजनक रहा था जिसकी वजह से उन्हें बाद में प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी चिंतित थे कि जिस खिलाड़ी ने हाल ही में खत्म हुई रणजी ट्रॉफी 2022-23 में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है वो IPL 2023 में इतनी खराब बल्लेबाजी क्यों कर रहा है।

हालांकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जबरदस्त वापसी की और 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यही नहीं पृथ्वी शॉ ने कप्तान डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की शानदार साझेदारी की। डेविड वार्नर ने इस मैच में 31 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को देख तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर की भारतीय बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा:

https://twitter.com/Suvhu0854/status/1658858006220804096?s=20

https://twitter.com/itz_Prabhaa/status/1658857927799894017?s=20

https://twitter.com/saikatmondall/status/1658857576585633792?s=20

 

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि आठ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। वहीं पंजाब किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

पंजाब किंग्स ने अभी तक 12 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने बचे हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp