IND v NZ: टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले पृथ्वी शाॅ ने धोनी के साथ बिताया वक्त, लिए कुछ खास बैंटिग टिप्स! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v NZ: टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले पृथ्वी शाॅ ने धोनी के साथ बिताया वक्त, लिए कुछ खास बैंटिग टिप्स!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। 

Prithvi Shaw and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Prithvi Shaw and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। बता दें कि वनडे सीरीज में कीवी टीम को 3-0 से हराने के बाद अब मैन इन ब्लू 27 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मिचेल सेंटनर की टीम के भिड़ेंगे।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच आज 27 जनवरी, शुक्रवार को JSCA स्टेडियम, रांची में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करती हुई नजर आएंगी।

तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएम धोनी से मुलाकात की है। बता दें कि काफी समय बाद शाॅ को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

धोनी ने शाॅ को दिए बैटिंग टिप्स!

बता दें कि पृथ्वी शाॅ ने महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। शाॅ ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते वक्त लिखा, जब रांची में हो,  ट्रेनिंग के बाद माही भाई के साथ कुछ समय बिताकर खुशी हुई। #टीमइंडिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

बता दें कि फोटो में दोनों ही खिलाड़ी जिस तरीके से बैठे हुए नजर आ रहे है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पृथ्वी शाॅ कुछ गंभीर बातें धोनी के साथ करते हुए नजर आ रहे हैं।

खैर आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ये जानकारी दे चुके हैं कि शाॅ को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा और पहले टी-20 मैच में शुभमन गिल और इशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार।

close whatsapp