‘जारी है शॉ का वनवास’- तीसरे टी-20 मैच में नहीं मिली पृथ्वी शॉ को जगह तो ट्विटर पर भड़के फैंस
भारत ने तीसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - Feb 1, 2023 7:17 pm

इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें, मेजबान ने अपनी प्लेइंग XI में मात्र एक बदलाव किया है। युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।
जैसे ही दोनों टीमों की प्लेइंग XI की घोषणा हुई तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी नाराज हुए कि पृथ्वी शॉ को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। बता दें, भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से पृथ्वी शॉ ने लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई की ओर से काफी महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय खेमें में शामिल किया गया था।
हालांकि एक और बार वो भारतीय प्लेइंग XI में शामिल नहीं किए गए और इसी वजह से भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पृथ्वी शॉ को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह, तमाम फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/vroy38/status/1620770504566276097?s=20&t=qBlKqNWW3EiBX_0GkABu2A
#INDVsNZT20 The wait continues for Prithvi Shaw as he continues to get benched for the 3rd T20I.#INDvsNZ #PrithviShaw pic.twitter.com/vnxphHjfrX
— Abhishek Tiwari (Journalist) (@abhishek_awaaz) February 1, 2023
https://twitter.com/Nitishk73018501/status/1620776470774960128?s=20&t=qE3IQIO7GxNQYeOyUdSHbQ
Sanju samson 🤝 Shaw #INDvNZ #PrithviShaw #Sanju #NZvsIND
— Kaunpranayy (@kadampranay11) February 1, 2023
I don't no why Prithvi Shaw not play today match IND vs NZ 3 T20 because indian opener performance very poor in this series why Hardik don't change openers
— Arpit Kumar (@its_arpit275) February 1, 2023
Prithvi shaw इस बंदे की गलती सिर्फ इतनी है की वो दिल्ली कैपिटल का प्लेयर है , अगर गुजरात टाइटंस का प्लेयर होता तो तीनों मैच में खेल रहा होता हार्दिक पंड्या की कैप्टंसी और उसका एटीट्यूड भारत की टीम के लिए बिल्कुल सही नहीं है #NZvsIND #INDVsNZT20 #BCCISelectionCommittee
— Nitin Bhappa (@nitesh27394) February 1, 2023
#PrithviShaw #INDvsNZ3rdT20 "Batsman"
"Fielder with Most Catches"
🤣🤣Prithvi Shaw in every match… pic.twitter.com/Roj3FAs5Su— Bihari People (@biharipeople) February 1, 2023
https://twitter.com/Harshwardhan__8/status/1620776656737796098?s=20&t=qE3IQIO7GxNQYeOyUdSHbQ
Prithvi Shaw was picked to carry drinks, he missed a crucial Mum v Mah Ranji encounter in which Mumbai was knocked out of Ranji to carry these drinks!
What a master stroke!!! #saibaba sab dekh lena yaar. Ab bahot ho gaya yeh
— Hitchy (@hitchwriter) February 1, 2023
अगर देखा जाए तो @ShubmanGill @hardikpandya7 @ishankishan51 से ज्यादा टेलेंट ओर काबलियत @PrithviShaw मैं है । ये होती है खेल की घटिया राजनीति ।😂😂
— IAmShivaye (@shivabhargav250) February 1, 2023
I would like to congratulate @PrithviShaw on joining @Ruutu1331 and @IamSanjuSamson on the benchwarming club. What an achievement! What a player. @icelandcricket could accommodate them in your starting XI?
— Nithin Narayan (@Nith1n0) February 1, 2023
बता दें, पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए मात्र एक टी20 मुकाबला खेला है जिसमें वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि उनका भारतीय घरेलू क्रिकेट में फॉर्म काफी शानदार रहा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सत्र में 383 गेंदों में 379 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी।
अभी तक इस टी-20 सीरीज में ना तो शुभमन गिल बड़ा स्कोर बना पाए हैं और ना ही किशन के बल्ले से रन निकले हैं। अब देखना यह होगा कि इस तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में कौनसा बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाता है।
तीसरे और अंतिम टी20 मैच के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत:
शुभमन गिल, इशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड:
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर