लगता है बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के घुटने के साथ-साथ, इस बार उनका दिल भी टूटा है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगता है बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के घुटने के साथ-साथ, इस बार उनका दिल भी टूटा है!

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी की तस्वीर हो रही है वायरल।

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

Northamptonshire से काउंटी वनडे कप में पृथ्वी शॉ धमाल मचा रहे थे, लेकिन शायद इस खिलाड़ी की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जहां चोट के कारण शॉ इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, लेकिन लगता है घुटने के साथ-साथ शॉ को इस बार चोट दिल पर भी लगी है और उसका सबूत उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देने में लगी हुई है।

वापसी में लगेगा अब समय

काउंटी वनडे कप में पृथ्वी शॉ का घुटना काफी ज्यादा ही चोटिल हो गया है, जिसके बाद अब उनको वापसी में काफी समय लग सकता और इसकी कारण वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। शॉ अपना घरेलू क्रिकेट मुंबई से खेलते हैं, ऐसे में आगामी घरेलू सत्र से पहले ये खिलाड़ी खुद को फिट करने की कोशिश करेगा।

पृथ्वी शॉ को घुटने से ज्यादा दर्द शायद दिल में हुआ है इस बार

*बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी की तस्वीर हो रही है वायरल।
*तस्वीर में शॉ ने दिखाई है घुटने की चोट, लिखा तंज भरा संदेश।
*उतार-चढ़ाव से जुड़ा है संदेश, फैन्स ने गर्लफ्रेंड से किया कनेक्ट।
*गर्लफ्रेंड Nidhi Tapadia से अलग हो गए हैं शायद शॉ अब।

एक नजर पृथ्वी शॉ की उस वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी पर

हाल ही में खरीदी थी लाखों की घड़ी

भले ही चोट के कारण शॉ क्रिकेट से दूर हो चुके हैं, लेकिन वो खुद को खुश रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। जहां हाल ही में इस खिलाड़ी ने लाखों की घड़ी खरीदी थी, जिसकी जानकारी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। पृथ्वी ने इस बार Rolex की नई घड़ी खरीदी है, जिसकी प्राइज करीब लाखों में है और उनका पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। साथ ही ये खिलाड़ी मुंबई में एक नया घर भी बनवा रहा है और कुछ समय पहले ही शॉ ने नई कार भी खरीदी थी।

अपनी नई घड़ी के साथ शॉ ने ये पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp