मैदान पर वापसी के लिए तड़प रहे हैं पृथ्वी शॉ, सोशल मीडिया पर किया रोना शुरू
चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं पृथ्वी शॉ।
अद्यतन - Oct 27, 2023 5:16 pm

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कभी बल्ला साथ नहीं देता, कभी उनकी किस्मत उन्हें धोखा दे देती है। वहीं हाल ही में ये बल्लेबाज चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहा है, जो शॉ के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऐसे में क्रिकेट से दूर शॉ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपने फैन्स के साथ इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
कब लगी थी पृथ्वी शॉ को चोट?
दरअसल, इस बार पृथ्वी शॉ ने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया था, जिसके बाद वो इंग्लैंड चले गए थे। वहां उन्होंने सफेद गेंद के खिलाफ जमकर रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से दोहरा शतक और एक शतक निकला। लेकिन इस बीच शॉ को घुटने की चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें वापस भारत लौटना पड़ गया। ऐसे में उनको घरेलू क्रिकेट में भी वापसी करने में समय लगेगा।
बल्ला पकड़ने के लिए तरस गए हैं पृथ्वी शॉ
*चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं पृथ्वी शॉ।
*इस बीच शॉ ने बल्लेबाजी का एक वीडियो है इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*साथ ही बल्लेबाज ने लिखी है वीडियो पर इमोशनल लाइन।
*शॉ ने लिखा- जल्द ही मैदान पर वापसी करना चाहता हूं।
पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी के वीडियो से लगी गई तस्वीर
![]()
काफी समय पहले ये तस्वीर की थी सोशल मीडिया पर पोस्ट
IPL में भी रहे थे फ्लॉप
इस साल शॉ की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, लेकिन उन्हें अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद वो IPL में नजर आए, जहां वो सुपर फ्लॉप रहे और सीजन के आखिरी में उनका बल्ला चला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा था। ऐसे में अब घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित कर, ये बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी कर सकता है। साथ ही एक समय शॉ को दूसरा मास्टर ब्लास्टर कहा जाता था, लेकिन चोट और खराब फिटनेस ने इस खिलाड़ी के करियर पर काफी ब्रेक लगाने का काम किया है।