बल्लेबाजी में फ्लॉप शो के बाद पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी वायरल, फिर शेयर की बड़ी-बड़ी बातें - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी में फ्लॉप शो के बाद पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी वायरल, फिर शेयर की बड़ी-बड़ी बातें

पृथ्वी शॉ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी साझा की। इस तस्वीर में लिखा है कि, 'चाहे कुछ हो जाए अपने ऊपर भरोसा करना बंद ना करें।'

Prithvi Shaw Instagram Story
Prithvi Shaw Instagram Story

4 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। बता दें, इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी डाली है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

पृथ्वी शॉ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी साझा की। इस तस्वीर में लिखा है कि, ‘चाहे कुछ हो जाए अपने ऊपर भरोसा करना बंद ना करें।’

यह रही स्टोरी:

Rishabh Pant Story (Pic Source-Instagram)
Rishabh Pant Story (Pic Source-Instagram)

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। सरफराज खान ने 30 रन का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में ही बना लिया। टीम की ओर से साई सुदर्शन में 48 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। डेविड मिलर ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। विजय शंकर ने 29 रन का योगदान दिया। यह गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरे मुकाबले में दूसरी जीत थी वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था जिसमें पृथ्वी शॉ ने 9 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए थे। शॉ को अब आगामी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो शॉ को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

close whatsapp