PSL 2022: देखिये वीडियो- बाबर आजम ने आसिफ अली को आउट करने के लिए एक हाथ से लपका शानदार कैच
लगातार 5 मुकबलों में हार के बाद बाबर आजम और कराची किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम होती जा रही है।
अद्यतन - Feb 7, 2022 6:47 pm

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के चल रहे 7वें संस्करण ने प्रशंसकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया है। धमाकेदार बल्लेबाजी से लेकर सनसनीखेज गेंदबाजी प्रयासों तक, जारी PSL 2022 अब तक प्रशंसकों के लिए एक अद्भुत और मनोरंजक रहा है।
हालांकि, कराची किंग्स और फ्रेंचाइजी के कप्तान बाबर आजम दोनों ही जारी PSL 2022 में फीके लग रहे हैं। कराची किंग्स जारी PSL 2022 से जल्द बाहर होने की कगार में हैं। भले ही बाबर आजम इस सीजन बल्ले से रन बरसाने में अब तक कामयाब नहीं हुए हैं, लेकिन वह अपनी शानदार फील्डिंग से दर्शको का दिल जीतने के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम रहे हैं।
PSL 2022 में ऐसा ही एक शानदार फील्डिंग प्रदर्शन इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के बीच टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में देखने को मिला। बाबर आजम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज आसिफ अली को आउट करने के लिए एक उत्कृष्ट कैच लपककर मैदान में अपना जलवा दिखाया हैं।
बाबर आजम ने दिखाया शानदार फील्डिंग का जलवा
यह शीर्ष क्षेत्ररक्षण इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी के दौरान 17वें ओवर में देखने को मिला। 146/3 के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड एक बड़े स्कोर को खड़ा करने के लिए तैयार था, वहीं आसिफ अली उस्मान शिनवारी का सामना करने के लिए स्ट्राइक पर थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी ने अच्छी तरह से धीमी गति से गेंदबाजी की और आसिफ अली ने इसे कवर पर उछालने की कोशिश करते हुए गलत शॉट पर दांव लगाया।
जिसके बाद कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम को कैच लेने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ा। वह गेंद के पीछे दौड़े और ऐसा लग रहा था जैसे गेंद उनकी पहुंच से बाहर जा रही हो, लेकिन कप्तान ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाया और गेंद सीधे उनकी हथेली में जा गिरी और आसिफ अली को पवेलियन लौटना पड़ा। बाबर आजम खुद अपने उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षण प्रयास पर हैरान थे।
देखिये यहां वीडियो –
“Iss khel ka sher kaun?” #HBLPSL7 l #LevelHai l #KKvIU pic.twitter.com/M2O0yrrLeV
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 6, 2022
बात करें मैच की तो बाबर आजम कराची किंग्स को जारी PSL 2022 में एक और हार से नहीं बचा पाए, क्योंकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 42 रनों से यह मुकाबला 6 फरवरी को अपने नाम कर लिया। PSL 2022 में कराची किंग्स की यह लगातार 5वीं हार थी, और अब प्रत्येक हार के साथ उनके PSL 7 के अगले चरण में पहुंचने की संभावना भी कम होती जा रही है।