वीडियो: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने फेंकी रॉकेट यॉर्कर, हवा में उड़ी गिल्लियां
इस मुकाबले में बेन डंक 9 रन बनाकर आउट हुए।
अद्यतन - जनवरी 30, 2022 3:36 अपराह्न

पीएसएल 2022 संस्करण के तीसरे मैच में मुल्तान सुल्तान के लिए शाहनवाज दहानी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए और यही एक चीज थी जो इस मैच में उनके पक्ष में गई। शाहनवाज दहानी ने इस मैच के शानदार यॉर्कर से बेन डंक को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। दहानी ने पिछले साल पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने अब तक दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
दाएं हाथ के सीमर ने संघर्षरत डंक से छुटकारा पाने के लिए शानदार यॉर्कर डाला और उनकी स्टंप उखाड़ दी। इस विकेट से निश्चित रूप से उन्हें आत्मविश्वास मिला होगा। इससे पहले, लाहौर कलंदर्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था और उन्होंने मुल्तान सुल्तान के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई।
इस मैच में फखर ने शानदार बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके द्वारा मिले लय को कामरान गुलाम और मोहम्मद हफीज ने आगे बढ़ाया, जबकि ऑलराउंडर डेविड वीज और राशिद खान ने बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर कुल 206 रन लगाने में कामयाब रहे।
बेन डंक अपनी बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए, और उनके ऊपर रन बनाने का काफी दबाव भी था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने फाइन लेग क्षेत्र में विकेटकीपर के सिर पर एक स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, और दहानी ने उनके एक पैर पर यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसने स्टंप की बेल्स को हवा में उड़ा दिया।
यहां देखिए शाहनवाज दहानी का वो शानदार यॉर्कर
Not much to cheer about for Multan Sultans, but this was special from Dahani 🙏🏼🌟#PakistansFirstHDsportsChannel#ASportsHD #HBLPSL7 #LevelHai #PSL7 #PSL2022 #MSvLQpic.twitter.com/16tyBPdAKa
— ASports (@asportstvpk) January 29, 2022
इसी के साथ उनकी संघर्षपूर्ण पारी आखिरकार समाप्त हो गई और विकेट मिलने के बाद दहानी भी शानदार अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए। 23 वर्षीय सीमर ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 44 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, वह थोड़े महंगे जरूर साबित हुए क्योंकी इस मैच में बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।
इस बीच, मुल्तान सुल्तान बोर्ड पर मिले बड़े स्कोर का पीछा करने में कामयाब रही। सलामी बल्लेबाज शान मसूद और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हर अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को हाई स्कोर वाली प्रतियोगिता जीतने में मदद की। वहीं अंत में खुशदिल शाह के 4 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलते हुए मैच जीतने में अपना अहम योगदान दिया।