PSL 2023, QTG vs MS: लो स्कोरिंग मुकाबले में मुल्तान ने क्वेटा को 9 विकेट से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2023, QTG vs MS: लो स्कोरिंग मुकाबले में मुल्तान ने क्वेटा को 9 विकेट से हराया

इस जीत के बाद पाॅइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है मुल्तान सुल्तान

Multan Sultans vs Quetta Gladiators (Image Credit- Twitter)
Multan Sultans vs Quetta Gladiators (Image Credit- Twitter)

PSL 2023, QTG vs MS: पाकिस्तान सुपर लीग का तीसरा मैच कल वीरवार, 15 फरवरी को मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा और एक लो स्केरिंग मुकाबले में मुल्तान ने क्वेटा को 9 विकेट से हरा दिया।

मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने एक दम सही कर दिखाया। मुल्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में मात्र 110 रनों पर ऑल आउट हो गई।

मैच में क्वेटा की ओर से सबसे ज्यादा 27 रन जेसन राॅय ने बनाए, साथ ही मोहम्मद हफीज ने 18 और तेज गेंदबाज  मोहम्मद हसनैन ने 22 रनों का योगदान दिया। तो वहीं आपको मुल्तान की गेदंबाजी के बारे में बताएं तो तो गेंदबाजी में इंशाउल्लाह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 12 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट निकाले। इसके अलावा समीन गुल व अब्बाज अफरीदी को दो-दो और उस्मा मीर को 1 विकेट मिला।

इसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स से मिले 111 रनों के लक्ष्य को मुल्तान सुल्तान ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और मैच में क्वेटा को एक तरफा अंदाज में हराते हुए 9 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। रिली रूसों 78 और मोहम्मद रिजवान 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी तरफ इस जीत के साथ मुल्तान सुल्तान की टीम पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की पाॅइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। उसके दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक है। तो वहीं अब उसका सामना अपने अगले मैच में 17 फरवरी को पेशावर जाल्मी से होगा।

close whatsapp