भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान

असगर अफगान को लगता है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 13 नवंबर को एमसीजी में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं।

India and Pakistan (Image Credit- 2022)
India and Pakistan (Image Credit- 2022)

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस बार टी-20 विश्व कप 2022 खेला जा रहा है। 22 अक्टूबर से सुपर 12 मुकाबले शुरू होने के बाद खिताब को जीतने की होड़ में 12 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने बड़ा बयान देते हुए टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली 2 टीमों की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर असगर अफगान ने दिया बड़ा बयान

अफगान ने अपने बयान में कहा एक प्रशंसक के रूप में मैं आपको बताना चाहता हूं कि फाइनलिस्ट टीमों के लिए अभी भी मैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पहले चुनूंगा। दूसरा भारत और पाकिस्तान। मुझे अभी भी लगता है कि यह भारत और पाकिस्तान (फाइनलिस्ट) हो सकते हैं।

असगर अफगान ने आगे कहा कि दूसरे राउंड की शुरुआत के बाद पाकिस्तान के पास फाइनल में पहुंचने के काफी मौके हैं और यहां तक कि भारत के पास भी काफी मौके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा मेरी राय में, दोनों टीमें (भारत-पाक) एक बार फिर फाइनल में भिड़ेंगी। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने पिछले गेम में (भारत के खिलाफ सुपर 12 के मुकाबले में) गेंदबाजी में प्रदर्शन किया था उससे पाकिस्तान को बढ़त मिल सकती है।

लेकिन वो विराट कोहली था जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मुकाबला अपनी तरफ खींच लिया, कोहली ने उनके (भारत) लिए मुकाबला जीता, अगर वह आउट हो जाता तो भारत के लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी।

close whatsapp