PSL 2023: पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स को दी करीबी मात, रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से दर्ज की शानदार जीत
पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का लक्ष्य कराची किंग्स के सामने रखा था।
अद्यतन - फरवरी 15, 2023 11:50 पूर्वाह्न

पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में 14 फरवरी को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला गया। मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन अंत में पेशावर जाल्मी की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
टॉम कोहलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पेशावर जाल्मी ने बनाए 199 रन
कराची किंग्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली। 16 रन के स्कोर पर 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ओपनर मोहम्मद हैरिस और तीसरे नंबर के बल्लेबाज सईम अयूब 1 रन पर रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर उसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 46 गेंदो में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की कप्तानी पारी खेली।
बाबर आजम और टॉम कोहलर कैडमैर के बीच 139 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जो पेशावर जाल्मी के लिए कारगार साबित हुई। टॉम कोहलर ने 50 गेंदो में 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके चलते पेशावर जाल्मी 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रही थी। टॉम कोहलर को शानदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया हैं।
इमाद वासिम की पारी गई बेकार
पेशावर जाल्मी के आगे 200 रनों का पीछा करना आसान नहीं था क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार गेंदबाज शामिल थे। पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाना शुरू किया। ओपनर शरजील खान गेंदबाज वहाब रियाज की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद एक के बाद एक टीम विकट खोती चली गई। 46 रनों पर कराची 4 विकेट खो चुकी थी।
लेकिन फिर कराची किंग्स ने शोएब मलिक और इमाद वासिम की मौजूदगी में गियर बदला। शोएब मलिक ने 34 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान इमाद वासिम ने 47 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 4 चौकों की मदद से 80 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन अंत में उनकी टीम मात्र 2 रनों से पीछे रह गई।