IPL में अपनी गेंदबाजी से Punjab Kings (PBKS) को हारा हुआ मैच जीता कर रातों रात स्टार बने थे ये 5 खिलाड़ी
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 25, 2024 5:20 अपराह्न
2. सैम करन बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2019)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ने आईपीएल डेब्यू 2019 में पंजाब किंग्स के लिए किया था। दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार नजर आ रही थी। दिल्ली को जीत के लिए 21 गेंदों में 23 रन चाहिए थे। मोहम्मद शमी ने ऋषभ पंत का विकेट लेकर थोड़ी उम्मीद जगाई। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद सैम करन ने कॉलिन इंग्राम और हर्षल पटेल को आउट किया।
आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 2 विकेट हाथ में थे। सैम करन ने आखिरी ओवर डालते हुए एक भी रन नहीं दिया और कगिसो रबाडा और संदीप लामिछाने को आउट किया। सैम करन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिया था और पंजाब किंग्स ने 14 रन से मैच जीता था। सैम करन ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो