KKR vs MI: Piyush Chawla ने 117 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंक आंद्रे रसेल को बनाया अपना शिकार

KKR vs MI: पीयूष चावला ने 117Kph की रफ्तार से गेंद फेंक आंद्रे रसेल को बनाया अपना शिकार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली।

Piyush Chawla & Andre Russell (Photo Source: X/Twitter)
Piyush Chawla & Andre Russell (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में 11 मई के दिन का महामुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। बारिश के चलते ओवरों में कटौती कर खेल को 16-16 ओवरों का किया गया है। KKR ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा है।

मुंबई इंडियंस के स्पिनर गेंदबाज पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक आंद्रे रसेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

Piyush Chawla के जाल में कुछ इस तरह फंसे आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का 13वां ओवर पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने डाला था। ओवर की पहली पांच गेंदों पर 9 रन आ चुके थे। आखिरी गेंद चावला ने 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली, जिस पर आंद्रे रसेल ने पुल करते हुए बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद हवा में गई और डीप square leg पर अंशुल कंबोज ने शानदार कैच पकड़ा। आंद्रे रसेल को 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटना पड़ा।

पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किया है। रसेल से पहले उन्होंने 9वें ओवर में वेंकटेश अय्यर (42) को आउट किया था।

वेंकटेश अय्यर ने KKR के लिए अच्छी पारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए हैं। टीम ने 40 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिल सॉल्ट (6), सुनील नारायण (0) और कप्तान श्रेयस अय्यर (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

नीतिश राणा (33), आंद्रे रसेल (24), रिंकू सिंह (20) ने छोटी पारी खेल अहम योगदान दिया। रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों में 42 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिया। वहीं नुवान तुषारा और अंशुल कंबोज के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

close whatsapp