टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव, टीम इंडिया के लिए की खास प्रार्थना - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव, टीम इंडिया के लिए की खास प्रार्थना

कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की IPL टीम यानी की दिल्ली कैपिटल्स, पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। ऐसे में इस खिलाड़ी के पास अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले समय ही समय है, इस बीच कुलदीप एक खास जगह पहुंचे हैं और वहां उन्होंने टीम की जीत के लिए खास प्रार्थना भी की है। जिससे जुड़ा पोस्ट फिरकी के फनकार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

अपने खास दोस्त का मिलेगा कुलदीप यादव को साथ

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलदीप यादव को अपने खास दोस्त का साथ मिलेगा, जहां इस बार मेगा टूर्नामेंट के लिए युजी चहल का भी टीम इंडिया में चयन हुआ है। ऐसे में कुलदीप और चहल की मशहूर जोड़ी यानी की कुचला जोड़ी एक बार फिर से साथ में खेलती हुई नजर आ सकती है, इससे पहले दोनों ने साथ में अगस्त 2023 में टीम इंडिया से मैच खेला था और वो वेस्टइंडीज का दौरा था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास कुलचा की जोड़ी के अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी मौजूद रहेंगे, जो अपनी स्पिन के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना जानते हैं।

वृंदावन से खास आर्शीवाद लेकर लौटे हैं कुलदीप यादव

*कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*पोस्ट की तस्वीरों में कुलदीप वृंदावन के खास मंदिर में नजर आ रहे हैं।
*वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने गए थे कुलदीप।
*बांके बिहारी जी के मंदिर अक्सर जाते रहते हैं कुलदीप कई बार।

कुलदीप यादव ने वृंदावन से ये पोस्ट शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की जर्सी

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है इस मेगा टूर्नामेंट के लिए

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ बड़े नाम हैं

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

close whatsapp