IPL 2024: PBKS के बल्लेबाजों ने ईडन गार्डन में मचाई तबाही, जॉनी बेयरस्टो के मैच विनिंग शतक की बदौलत रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: PBKS के बल्लेबाजों ने ईडन गार्डन में मचाई तबाही, जॉनी बेयरस्टो के मैच विनिंग शतक की बदौलत रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया

पंजाब किंग्स ने 262 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 19 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया।

PBKS (Pic SOurce-X)
PBKS (Pic SOurce-X)

आज यानी 26 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शानदार मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं पंजाब किंग्स के सभी बल्लेबाजों ने ईडन गार्डन में आक्रामक बल्लेबाजी की।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 261 रन बनाए। टीम की ओर से इनफॉर्म खिलाड़ी सुनील नारायण ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली। सुनील नारायण के अलावा फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

वेंकटेश अय्यर ने 39 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रनों का योगदान दिया। आंद्रे रसल ने 24 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई

पंजाब किंग्स ने 262 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 19 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से 108 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने पंजाब किंग्स को काफी अच्छी शुरुआत दी और इसी वजह से टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

राइली रूसो ने 26 रनों का योगदान दिया जबकि युवा बल्लेबाज शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 68* रनों की आक्रामक पारी खेली। शशांक सिंह ने जॉनी बेयरस्टो के साथ काफी अच्छी साझेदारी भी की।

https://twitter.com/ZeeshanKha2007/status/1783917465241542781

https://twitter.com/335Yash/status/1783917799800242577

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?