श्रीलंका तोड़ देगा भारत के WTC फाइनल में पहुंचने का सपना!

भारत पर WTC से बाहर होने का खतरा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 355 रन बनाए।

Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच इस वक्त 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। आपको बता दें जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरा फाइनलिस्ट भारत और श्रीलंका में से कोई एक होगा।

श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 355 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 162 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन पर ट्विटर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड पर हावी दिख रही है श्रीलंकाई टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के 50 रन और कुसल मेंडिस के 87 रनों की पारी के दम पर 355 रन पहली पारी में बनाए। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को जल्दी झटके लगे। असिथा फर्नांडो ने डेवॉन कॉनवे को 30 रन पर आउट कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।

लेकिन फिर कुछ देर बाद पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाने वाले खिलाड़ी केन विलियम्सन 1 रन पर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के अंत तक मात्र 162 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं। माइकल ब्रेसवेल 9 रन और डेरिल मिचेल 40 रन पर क्रिज पर मौजूद है। न्यूजीलैंड इस वक्त 193 रनों से पीछे चल रही है।

न्यूजीलैंड को मैच में बने रहने के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को तीसरे दिन शानदार साझेदारी निभानी होगी। इसी बीच दूसरे दिन में श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया में फैंस श्रीलंका की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर श्रीलंका इसी तरह मैच में आगे प्रदर्शन करती है तब तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पहुंचने का सपना टूट सकता है।

यहां देखें श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/GoldenViews00/status/1634087235405635584?s=20

https://twitter.com/jayateja321/status/1634074665126883328?s=20

https://twitter.com/gamla_chor/status/1634082414925586432?s=20

https://twitter.com/DennisCricket_/status/1634072888583274497?s=20

 

close whatsapp