रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने…..

रवि शास्त्री ने कहा कि, नंबर वन टेस्ट टीम बनने के पीछे खिलाड़ियों का अनुभव का भी अहम योगदान रहा। 

Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की टेस्ट रैंकिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें ICC Men’s Team Rankings में टीम इंडिया नंबर वन पर बनी हुई है। दरअसल टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बता दें भारत टेस्ट रैंकिंग में 121 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है तो वहीं ऑस्ट्रलियाई टेस्ट टीम 116 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें कि 7 जून से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाता है।

नंबर वन टेस्ट टीम बनने के पीछे खिलाड़ियों का अनुभव है- रवि शास्त्री 

वहीं हाल ही में ICC रिव्यु में रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की रैंकिंग को लेकर बात की। उनका कहना था कि हेड कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही उनका मानना था कि, नंबर वन टेस्ट टीम बनने के पीछे खिलाड़ियों का अनुभव भी रहा है।

बता दें टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि, इसका कारण है उनकी निरंतरता, फिटनेस और पिछले पांच या छह साल में जिस तरह से उन्होंने काम किया है। यह खिलाड़ियों की खासियत है। अगर आप इन खिलाड़ियों को देखें तो इनमें से बहुत से खिलाड़ी टेस्ट टीम में अपने शिखर पर हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वे अनुभवी हैं, वे उम्र के उस पड़ाव पर हैं , जहां उनके पास बहुत अनुभव है। इन खिलाड़ियों ने दुनियाभर में यात्रा भी की है। इसलिए वे जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 क्रिकेट क्या है। साथ ही रवि शास्त्री का कहना था कि, टीम के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों ही हैं। टेस्ट क्रिकेट में अनुभव बहुत है, जो टीम को टॉप तीन में पहुंचने और तीन या चार साल तक वहां बने रहने में मदद करेगा।

close whatsapp