नहीं चला नीदरलैंड के खिलाफ क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा का बल्ला, धर्मशाला में डच खिलाड़ियों ने गेंदबाजी से की जबरदस्त शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

नहीं चला नीदरलैंड के खिलाफ क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा का बल्ला, धर्मशाला में डच खिलाड़ियों ने गेंदबाजी से की जबरदस्त शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

SA vsNED (Pic Source-Twitter)
SA vsNED (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

नीदरलैंड की ओर से टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 78* रनों की जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा रूलोफ़ वैन डेर मर्व ने 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 64 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। अंत में आर्यन दत्त ने 9 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 29 रनों की नाबाद पारी खेली।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई है और उनके इन्फॉर्म बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 22 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट कॉलिन एकरमेन ने लिया। क्विंटन डी कॉक के बाद दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका टेम्बा बावुमा के रूप में लगा। दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 31 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट रूलोफ़ वैन डेर मर्व ने अपने नाम किया।

क्विंटन डी कॉक नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

बता दें, क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले दो मैच में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे। इस मैच में भी टीम के खिलाड़ियों को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें, दक्षिण अफ्रीका को अगर नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 43 ओवर में 246 रन बनाने होंगे।

टीम की ओर से अनुभवी गेंदबाज कगिसो राबाडा ने 9 ओवर में 56 रन देखकर दो विकेट अपने नाम किया जबकि मार्को जानसेन ने आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका यही चाहेगी कि इस मैच को टीम अपने नाम करें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?