आर अश्विन नहीं करते रोहित और विराट को पसंद, नए वीडियो से हो गया इस बात का खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन नहीं करते रोहित और विराट को पसंद, नए वीडियो से हो गया इस बात का खुलासा

टेस्ट सीरीज के बाद भारत लौट चुके हैं स्पिनर आर अश्विन।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके बाद वो वापस भारत लौट आए हैं। वहीं उन्होंने भारत लौटने के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिससे ये साफ हो गया है की ये स्पिन गेंदबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को पसंद नहीं करता है।

आर अश्विन को लेकर हुआ था काफी बवाल

टीम इंडिया ने कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC का फाइनल खेला था, जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मुकाबले में अश्विन अंतिम 11 का हिस्सा नहीं थे, जिसे लेकर काफी ज्यादा ही बवाल हो गया था और खुद अश्विन ने भी निराशा में जमकर बयानबाजी भी कर डाली थी मीडिया में।

क्या साबित कर रहे हैं आर अश्विन इस वीडियो के जरिए?

*टेस्ट सीरीज के बाद भारत लौट चुके हैं स्पिनर आर अश्विन।
*वहीं स्पिन गेंदबाज ने दौरे को लेकर एक रील वीडियो की शेयर।
*इस रील वीडियो के जरिए अश्विन ने दिखाया वेस्टइंडीज दौरा।
*लेकिन एक भी जगह वीडियो में नजर नहीं आए विराट-रोहित।

ये वीडियो शेयर किया है स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

वेस्टइंडीज में भी साथी खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आया स्पिनर

दूसरी ओर टेस्ट सीरीज के दौरान भी आर अश्विन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थे, जहां वो लगातार पोस्ट शेयर कर रहे थे। लेकिन उन तस्वीरों में अश्विन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आ रहे थे और वो कोचिंग स्टाफ के साथ घूम रहे थे। इससे पहले स्पिनर ने एक बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था की अब टीम इंडिया के खिलाड़ी दोस्त नहीं रहे और एक कलीग की तरह ड्रेसिंग रूम को शेयर करते हैं। अश्विन का ये बयान तब आया था, जब उनको WTC 2023 के फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिला था और वो काफी ज्यादा ही गुस्सा हो गए थे। साथ ही कप्तान और कोच को भी टीम इंडिया के फैन्स ने अपने निशाने पर ले लिया था।

कोचिंग स्टाफ के साथ स्पिन गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp