अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर भी, जमकर मेहनत कर रहे हैं स्पिनर आर अश्विन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं अश्विन।
अद्यतन - Dec 7, 2023 5:29 pm

स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कई मैचों में टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिखी है, वर्ल्ड कप 2023 के लिए इस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ था। लेकिन आखिरी समय में अक्षर पटेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अश्विन की टीम इंडिया में इस मेगा टूर्नामेंट के लिए एंट्र्री हो गई।वहीं इस टूर्नामेंट में स्पिनर को ज्यादा मौके नहीं मिले है, वहीं अब अश्विन अफ्रीका दौरे की तैयारियों में जुटे हैं।
आर अश्विन के साथ हुआ वर्ल्ड कप 2023 में मजाक
अक्षर पटेल की जगह वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में चुने गए आर अश्विन के साथ बड़ा ही गंदा मजाक हुआ, जहां इस अनुभवी स्पिनर को पूरे वर्ल्ड कप में सिर्फ और सिर्फ 1 ही मैच खेलना का मौका मिला है। वहीं ये मैच भी टूर्नामेंट का पहला मैच था, जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद बाकी के 10 मैचों में अश्विन को एक भी मौका नहीं मिला। वहीं कई मुकाबलों में वो ब्रेक के बीच कप्तान रोहित को काफी कुछ बताकर जाते थे, जिसके कुछ समय बाद ही विकेट गिर जाता था। वहीं कई मौकों पर ऐसा लगा था कि अश्विन होते को नतीजा कुछ और होता, लेकिन कप्तान ने अंतिम 11 के साथ काफी कम ही बदलाव किया था वर्ल्ड कप 2023 के दौरान।
आर अश्विन अफ्रीका में कुछ बड़ा धमाल करेंगे
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं अश्विन।
*लेकिन आर अश्विन को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना है टीम में।
*इसी सीरीज की तैयारी करने में जुटा है इन दिनों ये स्पिन गेंदबाज।
*हाल ही में वर्कआउट से जुड़ा एक पोस्ट किया था गेंदबाज ने शेयर।
एक नजर डालते हैं आर अश्विन के नए पोस्ट पर
2 टेस्ट मैचों के लिए कुछ प्रकार होगी टीम इंडिया (Vs साउथ अफ्रीका)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।