'रोहित-कोहली के खेलने से हमें कोई.....'- राहुल द्रविड़ के इस बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘रोहित-कोहली के खेलने से हमें कोई…..’- राहुल द्रविड़ के इस बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही दूसरे वनडे मैच के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।

Rohit Sharma Rahul Dravid Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma Rahul Dravid Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार का बड़ा कारण टीम इंडिया द्वारा किए गए बहुत सारे बदलाव हैं। दूसरे वनडे मैच में हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने उतरे थे। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली को भी आराम दिया गया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 40.5 ओवरों में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज ने 80 गेंदे शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ आराम दिया गया? जिसे लेकर भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है।

यही हम खिलाड़ियों को जांच सकते हैं- राहुल द्रविड़

पहले वनडे मैचों में दोनों ही बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा लोवर मिडिल आर्डर बल्लेबाजी क्रम का हिस्सा थे। रोहित शर्मा पहले वनडे में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, वहीं विराट कोहली 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरने वाले थे। दूसरे वनडे मैच में हार के बाद राहुल द्रविड़ का कहना है कि टीम के पास वेस्टइंडीज सीरीज ही ऐसी सीरीज हैं जहां वो एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। क्योंकि टीम इसके बाद सीधा एशिया कप की ओर बढ़ेगी।

राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं यह हमारा आखिरी मौका है जब हम खिलाड़ियों को जांच सकते हैं। हमारे चार खिलाड़ी इस वक्त चोटिल हैं और वह एनसीए में हैं। फिर आगे एशिया कप और वर्ल्ड कप आएगा, हमारे पास काफी चीजों को लेकर समय कम हैं। और हम उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ खिलाड़ी एशिया कप खेल पाए और फिर वर्ल्ड कप, लेकिन हम उन मौकों को नहीं ले सकते। हमें अन्य लोगों को आजमाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे ताकि बुरी स्थिति में भी उनके पास कम से कम खेल का समय हो।’

यह भी पढ़े- WI vs IND: फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज ने भी बनाया खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने बताया, ‘यह हमें खिलाड़ियों पर कुछ फैसला लेने का अवसर भी देता है। ईमानदारी से कहूं तो एशिया कप से पहले 2-3 मैचों वाली इस तरह की सीरीज में कोहली और रोहित के खेलने से हमें कोई जवाब नहीं मिलता। लेकिन एनसीए में हमारे पास जो चोटें हैं उसके चलते हमें दूसरों को मौका देना होगा।’

close whatsapp