WI vs IND: फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज ने भी बनाया खास रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज ने भी बनाया खास रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Shubman Gill West Indies Team (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill West Indies Team (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट सीरीज की तरह भारत ने वनडे सीरीज में भी दबदबा कायम रखते हुए पहले वनडे में जीत दर्ज की थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 29 जुलाई को बारबाडोस में खेला गया। मेजबान वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवरों में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज ने शाई होप के अर्धशतकीय पारी के बल पर 80 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल की।

शाई होप और कीसी कॉर्टी के बीच हुई 91 रनों की साझेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को अच्छी शुरूआत मिली थी। शुभमन गिल और इशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने (36 रन) और इशान किशन ने (55 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। जिसके बाद टीम इंडिया लगातार विकेट गंवाते हुए नजर आई। वेस्टइंडीज के गेंदबाज गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट अपने नाम किया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को भी अच्छी शुरूआत मिली। काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग के बीच पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। काइल मेयर्स ने (36 रन) की पारी खेली। शाई होप ने 80 गेंदों में 63 रनों की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं कीसी कॉर्टी ने 48 रनों की अहम पारी खेली। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़े- WI vs IND: रोहित-कोहली को बाहर करना भारत को पड़ा भारी, दूसरे वनडे में झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम भारत के दूसरे वनडे मैच के दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड बने-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच में बने यह रिकॉर्ड

  • 1352- वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल ने 26 वनडे पारी के बाद 1352 रन बना लिए हैं। इसी के साथ शुभमन गिल ने 26 इनिंग में बाबर आजम द्वारा बनाए गए (1322) रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • 2520- शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर लिए हैं।
  • 1001- वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रैंडन किंग ने अंतरराष्ट्रीय वनडे फॉर्मेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
  • 3/37- वनडे फॉर्मेट में रोमारियो शेफर्ड ने अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा (3/37) दर्ज किया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा (3/44) 2023 में हरारे में ओमान के खिलाफ था।
  • 3- इशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय करियर की लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली।
  • 25- अल्जारी जोसेफ ने ब्रिजटाउन में 10 वनडे मैचों में 25 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के किसी स्थान पर सर्वाधिक वनडे विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कर्टली एम्ब्रोस हैं, जिन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में 21 वनडे मैचों में 24 विकेट लिए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जेसन होल्डर हैं, जिन्होंने ब्रिजटाउन में 12 वनडे मैचों में 19 विकेट लिए हैं।
  • 9- वेस्टइंडीज ने आखिरकार भारत के खिलाफ 9 मैचों में लगातार हार का सिलसिला तोड़ दिया है।

close whatsapp