वीडियो: फैन ने सेल्फी के लिए बुलाया दिनेश कार्तिक को, लेकिन पहुंच गए आर अश्विन भी
आर अश्विन ने T20I क्रिकेट में शानदार वापसी की।
अद्यतन - Jul 30, 2022 5:12 pm

भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 29 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को यह मैच 68 रनों से जीतने में मदद की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। आर अश्विन ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से ही नहीं, बल्कि ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में मौजूद दर्शकों के प्रति अपने व्यवहार से भी सभी का दिल जीत लिया है।
अश्विन के अलावा, अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। 37-वर्षीय बल्लेबाज ने चार चौको और दो छक्कों की मदद से 19 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली और भारत को 190 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की, जिसके जवाब में मेजबान टीम केवल 122 रन बना पाई। दिनेश कार्तिक को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
आर अश्विन ने बिन बुलाए सेल्फी लेकर जीता फैन का दिल
इस बीच, मैच के समापन के बाद एक फैन ने दिनेश कार्तिक से सेल्फी के लिए अनुरोध किया, जिनके साथ उस समय अश्विन भी मौजूद थे, लेकिन सेल्फी के लिए उनसे नहीं पूछा गया, जिसके बावजूद वह सेल्फी के लिए पहुंच गए। आर अश्विन के इस कदम ने सभी का दिल जीत लिया, और उस फैन के इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि उसे भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के साथ सेल्फी लेने का मौका मिला।
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आर अश्विन ने तस्वीर सही ढंग से आ सके, इसलिए कैमरा सेट करने में उस फैन की भी मदद की। ये वाकया उस समय का है जब कार्तिक और अश्विन मैच के बाद ड्रेसिंग रूम के लिए रुख कर रहे थे, वहीं कुछ फैन तस्वीरों के लिए उनका अनुकरण करते हुए नजर आए। इस दौरान वह फैन तस्वीर के लिए केवल कार्तिक को ही आवाज दे पाया, क्योंकि अश्विन थोड़ा आगे निकल गए थे, जिसे सुनकर अनुभवी स्पिनर भी वहां पहुंच गए।
यहां देखिए आर अश्विन के दिल जीत लेने वाले कदम का वीडियो –