IPL 2024: खराब फॉर्म से जूझ रहे रचिन रवींद्र LSG के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम, मोहसिन खान ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: खराब फॉर्म से जूझ रहे रचिन रवींद्र LSG के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम, मोहसिन खान ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता

चेन्नई टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र लखनऊ के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

Rachin Ravindra (Pic Source-X)
Rachin Ravindra (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत लखनऊ के खिलाफ काफी खराब रही है और उन्होंने अपना पहला विकेट मात्र चार रन पर ही खो दिया।

चेन्नई टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र लखनऊ के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। रचिन रवींद्र का विकेट मोहसिन खान ने लिया। मोहसिन खान चेन्नई की पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए थे और उन्होंने पहली गेंद पर ही रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। मोहसिन खान ने काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेंकी जिसको रचिन बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी।

रचिन रवींद्र का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा है। वो अभी तक इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। चेन्नई के तमाम फैंस को उनसे लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में काफी उम्मीदें थी लेकिन इस मैच में भी उन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया। फिलहाल चेन्नई टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है, हालांकि उनके पास ऐसे और भी कई बल्लेबाज हैं जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चेन्नई टीम इस समय तीसरे पायदान पर है। उनका प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। यही नहीं अपने पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में टीम पांचवें पायदान पर है। अपने पिछले मैच में लखनऊ को कोलकाता के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?