देवर राहुल चाहर की तस्वीर पर किया भाभी जया भारद्वाज ने कमेंट
सोशल मीडिया पर की राहुल चाहर ने एक तस्वीर साझा।
अद्यतन - Feb 26, 2022 3:18 pm

क्रिकेट के मैदान में इस समय चाहर भाईयों का जलवा है, यानी की दीपक चाहर और राहुल चाहर का। एक रफ्तार का सौदागर होने के साथ-साथ बल्ले से सभी कमाल कर रहा है, तो दूसरा अपनी फिरकी पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचा चुका है। साथ ही दोनों भाई निजी जिंदगी में प्यार के पिच पर भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों ने ही सगाई कर ली है। अब इससे जुड़ी एक बेहद दिलस्चप तस्वीर सामने आई है और ये काफी तेजी से वायरल हो रही है।
राहुल चाहर की तस्वीर पर भाभी जया भारद्वाज ने किया प्यारा कमेंट
आगरा के रहने वाले राहुल चाहर और दीपक चाहर ने अपना घरेलू क्रिकेट राजस्थान से खेला है, घरेलू क्रिकेट से ही दोनों भाईयों ने कमाल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद इन्हें आईपीएल में जगह मिली और उसके बाद दोनों की सीधे टीम इंडिया में एंट्री हो गई, जिसके बाद से दीपक लगातार टीम इंडिया से जुड़े हुए हैं और राहुल अंदर-बाहर होते रहते हैं।
*सोशल मीडिया पर की राहुल चाहर ने एक तस्वीर साझा।
*तस्वीर में चाहर भाई अपनी-अपनी मंगेतर के साथ आ रहे हैं नजर।
*साथ ही कैप्शन में राहुल ने लिखा- चाहर परिवार का भविष्य।
*तस्वीर पर दीपक की मंगेतर और राहुल की भाभी जया ने किया कमेंट।
चाहर भाईयों की वायरल तस्वीर
जया का उस तस्वीर पर किया गया कमेंट

IPL ऑक्शन में मालामाल हुए दोनों भाई
इस बार के मेगा ऑक्शन में दोनों भाईयों पर जमकर पैसों की बारीश हुई है, जहां दीपक चाहर को एक बार फिर से चेन्नई टीम ने अपने नाम कर लिया और उन्हें 14 करोड़ की भारी रकम दी। वहीं राहुल अब पंजाब की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे, पंजाब ने राहुल को 5 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है, इससे पहले वो काफी सालों तक मुंबई की टीम से जुड़े हुए थे और उसी प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया था।