RR vs RCB: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की हुई आईपीएल में एंट्री, फिर से राजस्थान टीम के साथ जुड़े
आईपीएल 2023 का 32वां मैच राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 5:15 अपराह्न

IPL 2023, RR vs RCB: आईपीएल 2023 का 32वां मैच आज 23 अप्रैल, रविवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान टीम आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है।
तो वहीं इस मैच में राजस्थान राॅयल्स टीम को सपोर्ट करने भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान हेड कोच व पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ स्टेडियम पहुंचे हैं। बता दें कि राहुल द्रविड़ के स्टेडियम पहुंचने की एक फोटो को राजस्थान राॅयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह स्टेडियम में बैठे हुए हैं।
साथ इस तस्वीर में द्रविड़ के साथ इंजरी के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हुए राजस्थान राॅयल्स के खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा भी नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस फोटो को पोस्ट करते हुए राजस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कैप्शन में लिखा- आज पिंक कॉर्नर में
गौरतलब है कि आईपीएल में राहुल द्रविड़ साल 2011 से लेकर 2013 तक राजस्थान राॅयल्स के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टीम की कमान भी संभाली, और टीम के लिए 46 मैचों में 110.86 के स्ट्राइक रेट से 1276 रन बनाए थे।
देंखे राजस्थान राॅयल्स की सोशल मीडिया पोस्ट
In the Pink corner today. 💗 pic.twitter.com/6bVpCvkYg3
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 23, 2023
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान राॅयल्स
दूसरी तरफ आपको दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच के बारे में बताएं तो खबर लिखे जाने तक टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आरसीबी ने 12 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए है। क्रीज पर इस समय फाफ डु प्लेसिस 54 और ग्लेन मैक्सवेल 63 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।