फाइनल में पहुंचने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

फाइनल में पहुंचने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

RR Players (Image Credit- Instagram)
RR Players (Image Credit- Instagram)

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के दूसरे क्वॉलीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। आईपीएल के इतिहास में राजस्थान दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, इससे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न की अगुवाई में उनकी टीम चैंपियन बनी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने होटल रूम में जमकर जश्न मनाया। उनके जश्न का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी मैच के बाद होटल वापस लौटते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं। RCB के खिलाफ मिली जीत के बाद खिलाड़ी काफी खुश भी नजर आ रहे थे।

यहां देखिए राजस्थान रॉयल्स का वो वीडियो

राजस्थान के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। RR के खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ लसिथ मलिंगा और कुमार संगकारा भी बाकी खिलाड़ियों के साथ जश्न के मूड में दिख रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बटलर ने खेली तूफानी पारी

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत के हीरो जोस बटलर रहे। उन्होंने छक्का लगाकर इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई। बटलर ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। आपको बता दें कि बटलर का इस सीजन में यह चौथा शतक है और इस वक्त वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

अब 29 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताब के लिए जंग होगी। यह मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल मुकाबला जीतकर ये ट्रॉफी अपने नाम करती है।

close whatsapp