NZ vs BAN, Top 10 Memes: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

NZ vs BAN, Top 10 Memes: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

इस मैच को न्यूजीलैंड में पांच विकेट रहते अपने नाम किया।

Newzealand Cricket (Pic Source-X)
Newzealand Cricket (Pic Source-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच आज यानी 24 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट रहते अपने नाम किया। मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए।

टीम की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके जड़े। कप्तान नजमुल हसन शांतो के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली ने 45 रनों का योगदान दिया।

रिशद हुसैन ने 26 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 24 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 26 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। ब्रेसवेल के अलावा विलियम ओ’रूर्क ने दो विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने जड़ा मैच विनिंग शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 15 रन पर अपने दो विकेट खो दिए थे। विल यंग बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन भी पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। वहीं डेवन कॉनवे 30 रन ही बना सके।

न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। रचिन के अलावा टॉम लाथम ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 रन का योगदान दिया।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 129 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड टीम वापस मैच में आई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। यही नहीं टीम इंडिया भी इस शानदार इवेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।

close whatsapp