RR टीम का एक भी खिलाड़ी हार्दिक से नहीं मिला, सब ने रोहित शर्मा के साथ गुजारा वक्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR टीम का एक भी खिलाड़ी हार्दिक से नहीं मिला, सब ने रोहित शर्मा के साथ गुजारा वक्त

आज IPL 2024 में खेला जाएगा MI और राजस्थान के बीच मैच।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

MI टीम हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच फंस गई है, ऐसे में टीम का नुकसान हुए जा रहा है और टीम लगातार हार रही है। दूसरी ओर टीम में फूट की खबरों ने जोर पकड़ लिया है और हर दिन के साथ नई-नई खबरें निकलकर सामने आ रही है। इस बीच विरोधी टीम के खिलाड़ी भी रोहित को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसका नजारा देखने को मिला है एक नए वीडियो में।

हार्दिक की मदद करते हैं रोहित शर्मा

अभी तक IPL 2024 में MI टीम ने कुल 2 मैच खेले हैं और दोनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं इन मुकाबलों के दौरान कुछ गजब के नजारे भी देखने को मिले हैं। जहां कई मौकों पर हार्दिक पांड्या कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा की मदद लेते हुए नजर आए हैं और हिटमैन ने पांड्या की मदद भी की है मैदान पर टीम के लिए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे और फैन्स हिटमैन को कप्तानी करते देख काफी ज्यादा खुश हुए थे।

RR टीम को हार्दिक नहीं रोहित शर्मा पसंद हैं

*आज IPL 2024 में खेला जाएगा MI और राजस्थान के बीच मैच।
*उससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में RR टीम के सभी खिलाड़ी सिर्फ हिटमैन से ही मिल रहे थे।
*एक भी खिलाड़ी नहीं नजर आया कप्तान पांड्या के साथ इस दौरान ।

एक नजर डालते हैं रोहित से जुड़े इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

हार्दिक का भी एक खास वीडियो किया गया है पोस्ट

इस बीच टीम के कप्तान यानी की हार्दिक पांड्या का एक वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में पांड्या अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं और इस क्यूट वीडियो को फैन्स ने काफी ज्यादा ही पसंद किया है तो कुछ फैन्स पांड्या को इस वीडियो को लेकर भी ट्रोल करने की कोशिश की है। अब देखना अहम होगी की RR के खिलाफ इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

पांड्या का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp