Rajasthan Royals के खिलाड़ियों ने कैसे-तैसे रोके अपने आंसू, हार के बाद टूट गए थे पूरी तरह
SRH टीम से क्वालीफायर 2 हारी राजस्थान, खत्म हुआ IPL 2024 में सफर।
अद्यतन - May 25, 2024 2:02 pm

Rajasthan Royals ने IPL 2024 में धाकड़ अंदाज में क्रिकेट खेला, जहां संजू की कप्तानी में इस टीम ने पहले मैच से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। भले ही ये टीम क्वालीफायर 2 हारकर खिताबी जंग से बाहर हो गई है, लेकिन उसके बाद भी सभी ने इस टीम की जमकर तारीफ की है। वहीं अहम मैच में मिली हार के बाद RR टीम के खिलाड़ी पूरी तरह टूट गए थे और उनके चेहरे पर मायूसी छा गई थी।
संजू की कप्तानी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है RR
काफी सालों से Rajasthan Royals टीम ने संजू को अपने साथ बनाए रखा है, ऐसे में वो खुलकर बिना किसी टेंशन के टीम की कप्तानी भी करते हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने दमदार प्रदर्शन भी किया है। जहां साल 2022 में RR टीम ने फाइनल खेला था, तो 2023 IPL में ये टीम 5वें स्थान पर रही थी। तो इस साल ये टीम क्वालीफायर 2 खेली है, कप्तानी के अलावा संजू ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया है इस सीजन और उसकी बदौलत वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं।
हार के बाद मौन हो गए थे Rajasthan Royals के खिलाड़ी
*SRH टीम से क्वालीफायर 2 हारी राजस्थान, खत्म हुआ IPL 2024 में सफर।
*इस हार के बाद Rajasthan Royals टीम के खिलाड़ियों का वीडियो आया सामने।
*वीडियो में सभी खिलाड़ी उदास नजर आए, कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था।
*कप्तान संजू को कुछ समझ नहीं आ रहा था, टीम की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।
इस वीडियो में काफी मायूस नजर आए Rajasthan Royals के खिलाड़ी
RR टीम ने ध्रुव जुरेल के लिए खास पोस्ट किया है शेयर
इस टीम के 2 खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित
जी हां, IPL 2024 में राजस्थान टीम की तरफ से दो खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जिसमें पहला नाम बल्लेबाज रियान पराग का है और दूसरा नाम गेंदबाज संदीप शर्मा का है। रियान पराग ने अपनी टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा 573 रन बनाए, तो संदीप शर्मा ने 13 विकेट अपने नाम किए।