'जो भी दिखाना है मैच में दिखा' रियान पराग ने ट्विटर पर शेयर की चौके-छक्के मारने की वीडियो तो फैंस ने दिए रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जो भी दिखाना है मैच में दिखा’ रियान पराग ने ट्विटर पर शेयर की चौके-छक्के मारने की वीडियो तो फैंस ने दिए रिएक्शन 

आईपीएल 2023 में काफी मौके मिलने के बाद खुद को साबित नहीं कर पाए हैं रियान पराग

Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)
Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल टीम राजस्थान राॅयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने हाल में ही ट्विटर पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग को बड़े-बड़े शाॅट लगाते हुए आसानी से देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि 21 साल के रियान पराग की ये वीडियो उस समय आई है, जब उन्हें राजस्थान के राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैचों में टीम से ड्राॅप किया गया है। तो वहीं इन वीडियो के कैप्शन में पराग ने लिखा- जहाँ रहा मुश्किल हो जाता है, चलना उस पर ही है, ब्लिंकर ऑन

लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो के डालने के बाद फैंस ने रियान पराग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया है। बता दें कि अभी तक पराग राजस्थान के लिए खेले गए आईपीएल 2023 के पांच मैचों में 112.50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 54 रन ही बना पाए हैं।

तो वहीं हाल में ही वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए आईपीएल मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। टीम को 29 गेंदों में 51 रनों की जरूरत थी, लेकिन पराग 12 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे थे और टीम मैच को 10 रनों से हार गई थी।

देंखे रियान पराग को फैंस ने किस तरह किया ट्रोल

https://twitter.com/suprVK/status/1651878128875356160?s=20

https://twitter.com/4evrRCB/status/1651853018126778370?s=20

close whatsapp