राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की संजू सैमसन की नई तस्वीर, तो फैन्स की आंखों में आ गए आंसू
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का हिस्सा हैं संजू।
अद्यतन - Jul 26, 2023 5:23 pm

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को फिर से टीम इंडिया में शामिल किया गया है, जहां इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। बस उसी के बाद से संजू के फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है, साथ ही टीम इंडिया की जर्सी में इस खिलाड़ी की तस्वीर भी सामने आ गई है और इसे भी फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं।
IPL के बाद लंबा ब्रेक मिला था संजू सैमसन को
संजू सैमसन IPL में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हैं, वहीं इस साल ये टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। दूसरी ओर IPL के बाद से संजू लगातार नेट्स में अभ्यास कर रहे थे, साथ ही अपनी फिटनेस पर फोकस कर रहे थे। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेगा, वहीं टीम इंडिया से संजू ने इस साल की शुरूआत में लंका के खिलाफ मुकाबला खेला था और फिर चोट के कारण वो बीच से सीरीज से बाहर हो गए थे।
संजू सैमसन शानदार लग रहे हैं टीम इंडिया की नई जर्सी में
*वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का हिस्सा हैं संजू।
*वहीं संजू ने टीम इंडिया की नई जर्सी में करवाया है फोटोशूट।
*उसकी एक तस्वीर RR टीम ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने संजू को दिया दिल खोलकर प्यार।
RR टीम ने ये तस्वीर शेयर की है सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की
वेस्टइंडीज जाने पहले किया था कड़ा अभ्यास
वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कुछ खिलाड़ी NCA में मौजूद थे, इसी कड़ी में संजू ने भी NCA में कड़ी मेहनत की थी। जहां वो लगातार नेट्स में बल्लेबाजी पर फोकस कर रहे थे, साथ ही NCA की GYM में भी संजू ने फिटनेस पर काफी काम किया था और इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।