इधर Rajasthan Royals लगातार फेल हो रही है, उधर खिलाड़ियों की मस्ती नहीं थम रही
Rajasthan Royals के खिलाड़ियों का होटल से एक वीडियो आया सामने।
अद्यतन - May 18, 2024 6:31 pm

IPL 2024 के आगाज से ही Rajasthan Royals ने अपनी इरादों को साफ कर दिया था, जहां इस टीम ने लगातार जीत की कहानी लिखी थी। लेकिन फिर संजू की सेना जीत की पटरी से ऐसी उतरी की, अब ये टीम लगातार हार रही है। भले ही RR टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है, लेकिन राजस्थान टीम ने हाल ही के मैचों में घटिया प्रदर्शन किया है और उसके बाद भी खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
किस-किस से हारी Rajasthan Royals टीम?
Rajasthan Royals ने शुरूआत में जयपुर के मैदान पर गुजरात के खिलाफ एक मैच हारा था, उसके बाद टीम हर एक मैदान पर जीत अपने नाम करती गई। लेकिन अचानक इस टीम को ना जाने क्या हुआ और फिर टीम के हारने का सिलसिला शुरू हुआ। जहां पहले राजस्थान को SRH ने बेहद रोमांचक मैच में हराया, फिर टीम दिल्ली से हारी। बाद में चेन्नई और पंजाब के खिलाफ भी ये टीम हार गई, लेकिन पहले लगातार मैच जीतने का RR को फायद हुआ और सूंज की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।
प्लेऑफ की कोई टेंशन नहीं हैं Rajasthan Royals के खिलाड़ियों को
*Rajasthan Royals के खिलाड़ियों का होटल से एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में ये खिलाड़ी होटल के अंदर Buggy की सवारी करते हुए आए नजर।
*आवेश खान और युजी चहल चला रहे थे Buggy, लगा रहे थे एक-दूसरे से रेस।
*प्लेऑफ से पहले सभी खिलाड़ी खुद को टेंशन फ्री रखने की कोशिश में लगे हैं।
Rajasthan Royals के खिलाड़ियों की मस्ती आप भी देख लो
टीम ने कुछ इस तरह मनाया तेज गेंदबाज का जन्मदिन
बटलर की कमी साफ खलेगी इस टीम को
प्लेऑफ मुकाबलों से पहले RR टीम को एक बड़ झटका लग चुका है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ जोस बटलर अपने देश लौट चुके हैं और अब वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी करेंगे। ऐसे में राजस्थान टीम को बटलर की कमी महसूस होगी, जहां इस खिलाड़ी ने टीम के लिए इस सीजन भी दो शतक बनाए थे और उन दोनों मैचों को RR टीम ने अपने नाम किया था। वैसे प्लेऑफ से पहले राजस्थान को अपना आखिरी लीग मैच खेलना है, जो संडे यानी की 19 अप्रैल के दिन कोलकाता के खिलाफ होगा।