KKR vs PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलकाता की पिच और मौसम का हाल? पढ़े ये रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 25, 2025 4:00 pm

आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स टीमें आमने-सामने रहेंगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में पंजाब ने 16 रन से बाजी मारी थी। देखना होगा आगामी मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है।
इस बीच, आइए आपको ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड बताते हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच सपाट और उछाल भरी होती है, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है। इस वजह से अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगती है और यहीं से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। खासकर दूसरी पारी में स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न और ग्रिप मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो जाता है।
ईडन गार्डन्स के आकड़े और रिकॉर्ड
कुल मैच: 96
पहली बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 40
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 56
सबसे बड़ा स्कोर: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर: 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 49/10 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे बड़ा रन-चेज: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 18.4 ओवर में 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर डिफेंड: 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 131 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ
पहली पारी का औसत स्कोर: 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 153
ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता की मौसम रिपोर्ट
कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में बारिश के कारण बाधा पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
IPL 2025, KKR vs PBKS: Match-44: मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा
पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार