22 गज पर आया Rajat Patidar के बल्ले से तूफान, रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज ने शतक किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

22 गज पर आया Rajat Patidar के बल्ले से तूफान, रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज ने शतक किया अपने नाम

Haryana के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में की Rajat Patidar ने शानदार बल्लेबाजी।

Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)
Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)

एक समय घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन कर, Rajat Patidar ने सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद हर कोई उनको टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार बल्लेबाज का टैग दे रहा था, साथ ही रजत को भारतीय टीम में मौका भी मिला। लेकिन इस खिलाड़ी के लिए कहानी इंटरनेशनल क्रिकेट में बदल गई और पाटीदार फ्लॉप साबित हुए, दूसरी ओर अब ये खिलाड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है।

कब हुआ था टीम इंडिया से डेब्यू?

Rajat Patidar ने टीम इंडिया से सबसे पहले वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उनका ये डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। उसके बाद उनको टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनका डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। इस दौरान 3 टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया और सुपर फ्लॉप प्रदर्शन किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज को काफी ज्यादा Troll किया गया था, वहीं आगे उनका किसी भी सीरीज के लिए अभी तक चयन नहीं हुआ है।

रणजी ट्रॉफी में आया ‘Rajat Patidar’ नाम का तूफान

*Haryana के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में की Rajat Patidar ने शानदार बल्लेबाजी।
*मध्य प्रदेश से खेलते हुए रजत ने 155.88 की Strike Rate से बनाए 159 रन।
*68 गेंदों पर रजत ने पूरा था अपना शतक, रणजी इतिहास का सबसे तेज 5वां शतक है।
*साथ ही पाटीदार ने अपनी पारी में 13 चौके के अलावा लगाए थे 7 लंबे-ंलंबे छक्के भी।

Rajat Patidar ने कमाल कर दिया रणजी ट्रॉफी में

सोशल मीडिया पर रजत ने शेयर किया था ये आखिरी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajat patidar (@rrjjtt_01)

कड़ी मेहनत करनी होगी टीम इंडिया में वापसी करने के लिए

जी हां, रजत को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, रणजी ट्रॉफी के अलावा उनको बाकी के घरेलू टूर्नामेंट में भी खुद को साबित करना होगा। साथ ही देखना अहम होगा कि क्या RCB टीम रजत को रिटेन करती है या नहीं, वैसे रिपोर्ट्स के अनुसार शायद ही RCB टीम इस बार रजत को रिटेन करे। ऐसे में वो आपको नई टीम से ये लीग खेलते हुए नजर आएंगे इस बार।

close whatsapp