Rajat Patidar का क्या होने वाला है टेस्ट डेब्यू, BCCI ने खुद शेयर कर डाला वीडियो
चोटिल होने के दौरान का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था- रजत।
अद्यतन - Feb 1, 2024 11:12 am

जैसे ही विराट ने निजी कारणोंं के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट से अपना नाम वापस लिया, वैसे ही Rajat Patidar की टेस्ट टीम में एंट्री हो गई थी। लाल गेंद के खिलाफ रजत इंडिया-ए के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका उन्हें फल मिला है। इस बीच अब बल्लेबाज ने एक वीडियो में टीम इंडिया और अपनी चोट को लेकर खुलकर बात की है।
हाल ही में हुआ था Rajat Patidar का वनडे डेब्यू
Rajat Patidar लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह बना रहे थे, लेकिन उनको डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा था। इस बीच साल 2023 के आखिर में उन्होंने भारतीय टीम से अपना वनडे डेब्यू कर ही लिया, रजत का ये डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। लेकिन अब तक वो टीम इंडिया से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं।
Rajat Patidar का टेस्ट डेब्यू बस होने ही वाला है!
*चोटिल होने के दौरान का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था- रजत।
*Rajat Patidar ने कहा की- भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरा सपना है।
*बल्लेबाज ने कहा की राहुल सर से बातचीत होती रहती है मेरी।
*साथ ही रजत ने कहा की मेरे बल्लेबाजी का स्टाइलिश हमेशा आक्रामक रहा है।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया है Rajat Patidar का
टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के लिए जमकर कर रही है अभ्यास
कप्तान रोहित को लेकर भी बोला है ये खिलाड़ी
रजत ने जब टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू किया था, तो उस समय टीम के कप्तान केएल राहुल थे और रजत की रोहित से मुलाकात नहीं हुआ थी। वहीं इस वीडियो में रजत ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी बात की है, बल्लेबाज ने कहा कि- रोहित भाई ने मेरे साथ नेट्स में अनुभव शेयर किया है और पहले उनसे ज्यादा बात नहीं हुई थी। अब देखना अहम होगा की कल से Vizag में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में रजत को मौका मिलता है या नहीं।