IPL 2024: मैं रजत पाटीदार के कवर ड्राइव की तुलना....: ब्रेट ली ने आरसीबी के धुआंधार बल्लेबाज को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मैं रजत पाटीदार के कवर ड्राइव की तुलना….: ब्रेट ली ने आरसीबी के धुआंधार बल्लेबाज को लेकर दिया बड़ा बयान

ब्रेट ली ने रजत पाटीदार के कवर ड्राइव को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसकी तुलना विराट कोहली के कवर ड्राइव से की है।

Rajat Patidar and Virat Kohli (Pic Source-X)
Rajat Patidar and Virat Kohli (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने रजत पाटीदार के कवर ड्राइव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार मैच खेला था। इस मैच में रजत पाटीदार ने आरसीबी की तरफ से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान काफी अच्छे कवर ड्राइव भी लगाए थे। ब्रेट ली ने रजत पाटीदार के कवर ड्राइव को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसकी तुलना विराट कोहली के कवर ड्राइव से की है। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया था।

जिओसिनेमा पर बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा कि, ‘यह रजत पाटीदार का इस सीजन का पांचवा अर्धशतक है। रजत पाटीदार के कवर ड्राइव को देखना सच में काफी अच्छा लगता है और खासतौर पर तब जब वो कमेंट्री कर रहे होते हैं। मुझे काफी खुशी है कि रजत पाटीदार अपनी लय में वापस आ चुके हैं। आने वाले मुकाबलों में भी रजत पाटीदार अपने इसी फॉर्म को जारी रखें। उनका कवर ड्राइव काफी हद तक विराट कोहली जैसा ही है।’

इस सीजन रजत पाटीदार ने किया है काफी अच्छा प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रजत पाटीदार की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी। उन्होंने काफी खराब बल्लेबाजी की थी। हालांकि पिछले कुछ मैच में रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस सीजन आक्रामक क्रिकेट खेला है।

रजत पाटीदार ने इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ 20 छक्के जड़े हैं। यही नहीं उन्होंने 13 मैच में लगभग 180 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं। आरसीबी को अब अपना आखिरी लीग मैच चेन्नई के खिलाफ 18 मई को खेलना है। अगर आरसीबी को इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं उन्हें इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?