विराट के शतक और भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद गदगद हुए गुरु राजकुमार शर्मा, दिया खास रिएक्शन
चैंपियंस ट्राॅफी मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया है।
अद्यतन - Feb 24, 2025 7:35 pm

जारी चैंपियंस ट्राॅफी में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला कल 23 फरवरी, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी और उसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की शतकीय पारी के दम पर पाक टीम को 6 विकेट से आसानी से हरा दिया।
मुकाबले में कोहली 100* रन बनाकर नाबाद रहे, और उन्होंने अपना 51वां और चैंपियंस ट्राॅफी में पहला शतक उस समय पूरा किया, जब भारत को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी। इस दौरान कोहली ने खुशदिल शाह के खिलाफ चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 82वां शतक पूरा किया।
दूसरी ओर, क्रिकेट में कोहली के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद साथी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब इस क्रम में नया नाम विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) का जुड़ गया है। राजकुमार शर्मा ने कोहली के शतक को लेकर खास रिएक्शन दिया है।
Rajkumar Sharma ने दिया खास रिएक्शन
बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी में इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक पूरा करने पर राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली को इंस्टा पर टैग करते हुए एक स्टोरी अपडेट की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा- एकेडमी के नेट्स से लेकर 82 इंटरनेशनल शतक तक, इससे अधिक गर्व की बात नहीं हो सकती, चैंप विराट कोहली
देखें राजकुमार शर्मा की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशाॅट
![]()
गौरतलब है कि, पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी में जीत के बाद भारत ने लगभग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत अब अपने आखिरी लीग मैच में 2 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।