आयरलैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज की कवरेज से नाखुश है रमीज राजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज की कवरेज से नाखुश है रमीज राजा

रमीज राजा के मुताबिक इस कवरेज की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट को गलत ठहराया जा रहा है।

Ramiz Raja (Image Credit- Twitter)
Ramiz Raja (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज के कवरेज को लेकर अपना पक्ष रखा है। रमीज राजा ने इस टी20 सीरीज के कवरेज की तुलना क्लब स्तर के खेल के साथ की है।

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान और आयरलैंड आपस में तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इन दोनों ही टीमों के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले जा चुके है। पहले टी20 को आयरलैंड ने अपने नाम किया था जबकि दूसरे को पाकिस्तान ने जीता। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अभी तक इस टी20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रमीज राजा के मुताबिक इस कवरेज की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट को गलत ठहराया जा रहा है।

रमीज राजा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि, ‘एक चीज जिसको लेकर मैं बात करना चाहूंगा वो है टी20 सीरीज की कवरेज काफी खराब है। इन मुकाबलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि हम क्लब मैच देख रहे हैं। यहां कुछ कैमरा है और डीआरएस और रिप्ले बिल्कुल भी नहीं है। यही नहीं बाउंड्री को लेकर भी कई चीजे साफ नहीं हो पा रही है। अच्छी गेंद या शॉट देखने में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है और यह हमारे ब्रांड को भी दर्द दे रहा है। इसको सही करना बेहद जरूरी है।’

दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराया

पहले टी20 की बात की जाए तो आयरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। डबलिन में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 5 विकेट रहते हुए इस मैच को अपने नाम किया। मेजबान की ओर से एंड्रयू बालबर्नी ने 77 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

दूसरे टी20 को पाकिस्तान ने 7 विकेट रहते जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद रिजवान के 75 रनों की नाबाद पारी और फखर ज़मान की 78 रनों की तूफानी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 17 ओवर के भीतर ही इस मैच को अपने नाम किया। तीन मैच की टी20 सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?