'प्रेसीडेंसी गाॅन, यूट्यूब ऑन' यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के बाद रमीज राजा हुए ट्रोल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘प्रेसीडेंसी गाॅन, यूट्यूब ऑन’ यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के बाद रमीज राजा हुए ट्रोल 

पीसीबी अध्यक्ष के रूप में रमीज राजा को नजम सेठी ने रिप्लेस किया है। 

Ramiz Raja (Image Source: PCB Twitter)
Ramiz Raja (Image Source: PCB Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से हाथ धोने के बाद अब रमीज राजा ने यूट्यूब पर वापसी की घोषणा कर दी है। जिसको लेकर फैंस रमीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही रमीज राजा को हटाकर नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट की बागडोर सौंपी गई।

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर को पीसीबी का अध्यक्ष तब बनाया गया था, जब पाकिस्तान में इमरान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ की सरकार थी और वे खुद प्रधानमंत्री थे। हालांकि रमीज के कार्यभार संभालने के बाद पाकिस्तान टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम आखिरी मौकों पर चोक करती हुई नजर आई।

फिर चाहे वह एशिया कप 2022 का फाइनल या टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल हो, एशिया कप में श्रीलंका तो टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड से पाकिस्तान हार गई थी। वहीं रमीज राजा के कार्यकाल में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

रमीज राजा बीसीसीआई से भी उलझ चुके हैं

वहीं रमीज के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि वह पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी करवाने में सफल रहे थे, जो साल 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से बंद थी। इसके अलावा वह अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के एफटीपी और एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर भी बीसीसीआई से कई मर्तबा बिना मतलब के उलझ चुके हैं।

बता दें कि रमीज राजा ने यहां तक कह दिया था कि अगर एशिया कप 2023 के मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान से छीने जाते हैं और भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार करेगी।

देखें रमीज की यूट्यूब पर वापसी के बाद फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/ACinindia/status/1607358642113875968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607358642113875968%7Ctwgr%5E36a558849ecabc8642d43310f37ea18f5823a739%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Framiz-raja-trolled-for-youtube-comeback-after-being-sacked-as-pcb-chairman%2F

https://twitter.com/CricNerdd/status/1606225328422064129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606225328422064129%7Ctwgr%5E36a558849ecabc8642d43310f37ea18f5823a739%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Framiz-raja-trolled-for-youtube-comeback-after-being-sacked-as-pcb-chairman%2F

 

close whatsapp