वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले Babar Azam ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं' - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले Babar Azam ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं’

वर्ल्ड कप में एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है पाकिस्तान 

Michael Atherton Hits Out at PCB's Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty)
Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत का सामना करने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

साथ ही आपको बता दें कि अभी तक 48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार भी मैन इन ब्लू को नहीं हरा पाई है। लेकिन अब एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत का सामना करने से पहले बाबर आजम ने अजीबोगरीब बयान देकर फैंस को चौंका दिया है।

Babar Azam ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले 13 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में बाबर आजम ने स्पोर्ट्सकीड़ा की एक खबर के अनुसार कहा- मैं उस बात पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहता कि पास्ट में क्या हुआ है।

मैं फिल्हाल इस बात पर ध्यान दे रहा हूं कि क्या आने वाला है। रिकाॅर्ड टूटने के लिए बनते हैं। हम भी इन्हें तोड़ने की कोशिश करेंगे। हमें आशा है कि हम कल अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

बाबर ने आगे कहा- भारत और पाकिस्तान के मैच का परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि मैच वाले दिन किसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे विश्वास है कि मेरे लड़के (टीम के खिलाड़ी) दिन प्रतिदिन आगे बढ़ने में कामयाब होंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच एक बड़ा मैच है, इस मैच में रोमांच की तीव्रता अधिक होती है। लेकिन हमारे पास अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अहमदाबाद एक बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और हमारे लिए यह एक बड़ा मौका है।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप में होने वाले मैच के आंकड़ों व रिकाॅर्ड्स पर एक नजर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?