Ranji Trophy 2024: जारी सीजन में हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर लूटी महफिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ranji Trophy 2024: जारी सीजन में हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर लूटी महफिल

हैदराबाद ने इस मैच में पारी और 194 रनों से विरोधी टीम के खिलाफ जीत हासिल की है। 

Ranji Trophy 2024 (Image Credit- Twitter X)
Ranji Trophy 2024 (Image Credit- Twitter X)

5 जनवरी से शुरू हुए रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन का एकदम शानदार अंदाज में आगाज हुआ है। बता दें कि हैदराबाद बनाम नागालैंड मैच में एक खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोर ली है। तो वहीं इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने नागालैंड पर एक विशाल जीत हासिल की है।

बता दें कि इस मैच में हैदराबाद के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले राहुल सिंह गहलोत ने 214 रनों की पारी खेल हेडलाइन बटोरी हैं। मुकाबले में राहुल ने इस शानदार पारी के दौरान 23 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए हैं।

रणजी ट्राॅफी 2023-24 हैदराबाद बनाम नागालैंड मैच का हाल:

दीमापुर के नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बारे में आपको बताएं तो नागालैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अपनी पहली पारी को 76.4 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 474 रनों पर घोषित किया।

हैदराबाद के लिए राहुल सिंह (214) के अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, तो तनमय अग्रवाल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के आगे नागालैंड की पहली पारी 51.3 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। नागालैंड के लिए विकेटकीपर सुमित कुमार ही 62 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

तो वहीं इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद नागालैंड को फाॅलोऑन के लिए मजूबर होना पड़ा। इसके बाद वह दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और इस बार 34.5 ओवर में मात्र 127 रनों पर ऑलआउट हो गए। हैदराबाद की ओर से दूसरी पारी में चमा वी मिलिंद ने 4 विकेट लिए तो तनय थंगराजन को 3 विकेट मिले।

 

ये भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W: ‘यह भारतीय टीम के एप्रोच में एक बड़ा बदलाव है’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद Saba Karim

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?