Ranji Trophy 2024: Round 3, Day 4 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-
22 जनवरी को रणजी ट्रॉफी राउंड-3 के खेल का चौथा दिन था, आइए आपको बताते हैं कि आज सारे ग्रुपों के मैचों का हाल कैसा रहा है-
अद्यतन - जनवरी 22, 2024 6:07 अपराह्न

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 5 जनवरी से भारत के अलग-अलग कोनों में शुरू हुआ था। घरेलू क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट में अपना शानदार खेल दिखाकर टीमें परचम लहराना चाहेगी। खराब लाईट और बारिश के चलते काफी सारे मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। आइए आपको राउंड-3 खेल के चौथे दिन का सारा हाल बताते हैं-
Ranji Trophy 2024, Round 3: चौथे दिन के खेल का सारा अपडेट देखें
एलिट ग्रुप-ए
झारखंड बनाम सर्विसेज- ड्रॉ पर खत्म हुआ दोनों टीमों के बीच मैच
झारखंड- 316-10 सर्विसेज- 473-8 (Full Scorecard)
एलिट ग्रुप-बी
आंध्र प्रदेश बनाम असम- आंध्र प्रदेश ने 172 रनों से जीत दर्ज की। रिकी भुई ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने पहली पारी में आंध्र प्रदेश के लिए (24) और दूसरी पारी में (125) रन बनाए।
आंध्र प्रदेश- 188-10 & 334-9 असम- 160-10 & 190-10 (Full Scorecard)
बंगाल बनाम छत्तीसगढ़- दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर हुआ खत्म
बंगाल- 381-8d छत्तीसगढ़- 214-6 (Full Scorecard)
उत्तर प्रदेश बनाम बिहार– दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
उत्तर प्रदेश- 45-3, बिहार- 260-10 (Full Scorecard)
मुंबई बनाम केरल- मुंबई ने 232 रनों से जीत दर्ज की। मोहित अवस्थी ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने पहली पारी में मुंबई के लिए 7 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में बल्ले से 32 रन बनाए।
मुंबई- 251-10 & 319-10 केरल- 244-10 & 94-10 (Full Scorecard)
एलिट ग्रुप-सी
कर्नाटक बनाम गोवा- ड्रॉ पर खत्म हुआ दोनों टीमों के बीच मैच
गोवा- 321-10 & 282-6 कर्नाटक 498-9d (Full Scorecard)
पंजाब बनाम त्रिपुरा– ड्रॉ पर खत्म हुआ दोनों टीमों के बीच मैच
पंजाब- 109-10 त्रिपुरा- 51-2 (Full Scorecard)
चंडीगढ़ बनाम गुजरात- दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
गुजरात- 86-2 चंडीगढ़- बल्लेबाजी नहीं की (Full Scorecard)
एलिट ग्रुप-डी
ओडिशा बनाम जम्मू-कश्मीर- जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। जम्मू कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रोहित शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। रोहित ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे।
ओडिशा- 130-10 & 198-10 जम्मू-कश्मीर- 180-10 & 149-8 (Full Scorecard)
राउंड-3 के तीसरे दिन के खेल के बाद रणजी ट्रॉफी 2024 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (Ranji Trophy 2024 Points Table) यहां देखें