Ranji Trophy 2024: Round 6, Day 1 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-

Ranji Trophy 2024: Round 6, Day 1 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-

9 फरवरी को रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड-6 के खेल का पहला दिन था। आइए आपको बताते हैं कि आज सारे ग्रुपों के मैचों का हाल कैसा रहा है-

Ranji Trophy (Photo Source: X/Twitter)
Ranji Trophy (Photo Source: X/Twitter)

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 5 जनवरी से भारत के अलग-अलग कोनों में शुरू हुआ था। अब तक 5 राउंड्स में टीमें अपना खेल दिखाते हुए नजर आई है। रणजी ट्रॉफी 2024 का राउंड-6  9 फरवरी से शुरू हुआ है। राउंड-6 के पहले दिन का खेल कैसा रहा है आइए आपको बताते हैं-

Ranji Trophy 2024, Round 6: पहले दिन के खेल का सारा अपडेट देखें

एलिट ग्रुप-ए

झारखंड बनाम हरियाणा- हरियाणा ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। झारखंड ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं।

झारखंड- 338*/6 हरियाणा- बल्लेबाजी नहीं की

राजस्थान बनाम सौराष्ट्र- सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। सौराष्ट्र ने पहले दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं।

सौराष्ट्र- 242*/4 राजस्थान- बल्लेबाजी नहीं की

महाराष्ट्र बनाम विद्रभ- विदभ ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई। विद्रभ ने पहले दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।

महाराष्ट्र- 208/10 विद्रभ- 111*/1

मणिपुर बनाम सर्विसेज- मणिपुर ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मणिपुर पहली पारी में 67 रनों पर ऑलआउट हो गई। सर्विसेज ने पहले दिन के अंत तक 3 विकेट के नुककसान पर 191 रन बना लिए हैं।

मणिपुर- 67/10 सर्विसेज- 191*/3

एलिट ग्रुप-बी

असम बनाम बिहार- बिहार ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। पहले दिन के अंत तक असम ने 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं।

असम- 235*/5 बिहार- बल्लेबाजी नहीं की

छत्तीसगढ़ बनाम मुंबई- मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मुंबई ने पहले दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने मुंबई के लिए 159 रन की पारी खेली।

मुंबई- 310*/4 छत्तीसगढ़- बल्लेबाजी नहीं की

केरल बनाम बंगाल- केरल ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। केरल ने पहले दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं।

केरल- 265*/4 बंगाल- बल्लेबाजी नहीं की

आंध्र प्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। आंध्र प्रदेश ने पहले दिन के अंत तक 4  विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं।

आंध्र प्रदेश- 236*/4 उत्तर प्रदेश- बल्लेबाजी नहीं की

एलिट ग्रुप-सी

तमिलनाडु बनाम कर्नाटक- कर्नाटक ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। कर्नाटक ने पहले दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं।

कर्नाटक- 288*/5 तमिलनाडु- बल्लेबाजी नहीं की

पंजाब बनाम गुजरात- पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। गुजरात ने पहले दिन के अंत तक 8 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं।

पंजाब- बल्लेबाजी नहीं की गुजरात-  250*/8

रेलवेज बनाम गोवा- गोवा ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। रेलवेज ने पहले दिन के अंत तक बिना विकेट गंवाए 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिए हैं।

रेलवेज- 193*/9 गोवा- बल्लेबाजी नहीं की

चंडीगढ़ बनाम त्रिपुरा- चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। चंडीगढ़ ने पहले दिन के अंत 6 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़- 282*/6 त्रिपुरा- बल्लेबाजी नहीं की

एलिट ग्रुप-डी

ओडिशा बनाम उत्तराखंड- उत्तराखंड ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। उत्तराखंड ने पहले दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।

उत्तराखंड- 232*/3 ओडिशा- बल्लेबाजी नहीं की

मध्य प्रदेश बनाम बरोदा- मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मध्य प्रदेश ने पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं।

मध्य प्रदेश- 314*/6 बरोदा- बल्लेबाजी नहीं की

हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली- हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। दिल्ली की टीम पहली पारी में 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। टीम दिल्ली से 240 रन से पीछे हैं।

हिमाचल प्रदेश- 24*/1  दिल्ली- 264/10

पुदुचेरी बनाम जम्मू-कश्मीर- जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। पहली पारी में जम्मू कश्मीर की टीम 106 रनों पर ऑलआउट होो गई। पुदुचेरी की टीम पहलीपारी में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन के अंत तक दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने एक विकेट गंवा दिए हैं।

जम्मू कश्मीर- 106/10 & 0*/1 पुदुचेरी- 172/10

प्लेट ग्रुप

मेघायल बनाम मिजोरम- मेघालय ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मिजोरम की टीम पहली पारी में 144 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेघायल ने पहले दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं।

मिजोरम- 144/10 मेघालय- 115*/5

हैदराबाद बनाम नागालैंड- हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। हैदराबाद ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 383 रन बना लिए हैं।

हैदराबाद- 383/5 नागालैंड- बल्लेबाजी नहीं की

राउंड-6 के पहले दिन के खेल के बाद रणजी ट्रॉफी 2024 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (Ranji Trophy 2024 Points Table) यहां देखें

close whatsapp