क्रिकेट के 5 सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट
चाहे कोई भी खेल हो हर खिलाड़ी को आज के समय में फिट रहना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - अगस्त 2, 2023 2:25 अपराह्न
1- विराट कोहली

इस लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। लेकिन कोहली सिर्फ बल्लेबाजी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी आक्रमक फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
विराट कोहली को कई स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद है लेकिन अपने आप को फिट रखने के लिए उन्होंने कई चीजों को त्याग दिया। वो बाहरी खाना भी बहुत कम ही खाते हैं और साथ ही तली चीजें खाना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं।
इंडिया टुडे के मुताबिक विराट कोहली ने कहा था कि, ‘सिर्फ खेल में ही नहीं बल्कि आपको वैसे भी फिट रहना बेहद जरूरी है, इससे आप कई चीजें अपने नाम कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप फिट है तो आपके अंदर आत्मविश्वास भी काफी बढ़ेगा और साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा काम करने की भी क्षमता रख सकेंगे। यही नहीं अगर आपकी बॉडी फिट रहेगी तो आपका दिमाग भी काफी चुस्त होगा।’