अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों के बारे में जाने यहां
1990 के दशक के दौरान ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनकी बल्लेबाजी और तकनीक की आज भी कई लोग जमकर प्रशंसा करते हैं।
अद्यतन - Jan 18, 2024 1:15 pm

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके बल्लेबाजी करने का अंदाज और तकनीक सबसे अलग होती है। यही नहीं इसी तकनीक और स्टाइल की वजह से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना अलग ही मुकाम बनाया हुआ है।
आज के समय की बात की जाए तो विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट यह सभी खिलाड़ी दमदार बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत रहे हैं। हालांकि 1990 के दशक के दौरान ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनकी बल्लेबाजी और तकनीक की आज भी कई लोग जमकर प्रशंसा करते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच स्टाइलिश बल्लेबाजों के बारे में।
5- ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 17 साल खेलते हुए टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। ब्रायन लारा के पास काफी अच्छी तकनीक रही है और इसी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।