राशिद खान को हार्दिक पांड्या से दोस्ती करने का हो गया बहुत बड़ा फायदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

राशिद खान को हार्दिक पांड्या से दोस्ती करने का हो गया बहुत बड़ा फायदा

इससे पहले SRH टीम का हिस्सा थे IPL में राशिद खान।

Hardik Pandya and Rashid Khan. (Photo Source: Twitter/Gujarat Titans)
Hardik Pandya and Rashid Khan. (Photo Source: Twitter/Gujarat Titans)

IPL में आज गुजरात की टीम अपना मैच पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी, जहां गुजरात की टीम में हार्दिक पांड्या, राशिद खान सहित कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों ही टीमें आज लीग का अपना पहला मैच खेलेगी, जिसे लेकर फैन्स भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो दूसरी ओर लीग शुरू होने से ठीक पहले गुजरात की टीम ने एक बड़ा ऐलान किया है, जहां इस ऐलान से राशिद खान को काफी फायदा हुआ और अब आप उनको नए रोल में देखेंगे।

हार्दिक से दोस्ती की और राशिद खान की लॉटरी लग गई

IPL 2022 की शानदार शुरूआत हुई है और शुरूआत के तीन मुकाबलों में ही बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं, जहां शुरूआती मुकाबलों में ही चेन्नई और मुंबई जैसी दिग्गज टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन सभी फैन्स को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टीम के मैदान में उतरने का इंतजार है, जो आज के दिन पूरा होने जा रहा है और दोनों ही टीमें आपस में कड़ी टक्कर लेने जा रही हैं। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही गुजरात टीम से बड़ी खबर आई है, जो आपको खुश कर देगी।

*राशिद खान को बनाया गया गुजरात टाइटन्स का उपकप्तान।
*डेब्यू मैच से ठीक पहले टीम ने राशिद को बनाया उपकप्तान।
*इससे पहले SRH टीम का हिस्सा थे IPL में राशिद खान।
*ऑक्शन से पहले ही गुजरात टीम ने राशिद खान को खरीदा था।

टीम ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह किया ऐलान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

मजेदार होने वाला है आज का मुकाबला

वहीं आईपीएल के कल सुपर संडे में 2 मैच खेले गए, जिसमें दिल्ली ने रोमांचक मैच में मुंबई को मात दी और फिर पंजाब ने बड़ा रन चेज कर RCB के सपने को तोड़ दिया। तो दूसरी ओर आज का मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसका कारण है 2 पक्के दोस्तों का मैदान पर आमना-सामना होना।

close whatsapp