फजलहक फारूकी समेत अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाजों से बेहद प्रभावित हैं राशिद खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

फजलहक फारूकी समेत अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाजों से बेहद प्रभावित हैं राशिद खान

फजलहक फारूकी जारी एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के लिए सबसे प्रभावशाली रहे तेज गेंदबाज हैं।

Fazalhaq Farooqi and Rashid Khan (Image Source: Getty Images)
Fazalhaq Farooqi and Rashid Khan (Image Source: Getty Images)

अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान जारी एशिया कप 2022 में अपनी टीम के युवा तेज गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेते देख और हर मैच के साथ चीजें सीखते हुए देख बहुत खुश हैं, जिसने टीम के गेंदबाजी आक्रमण को विकसित करने में मदद की है, क्योंकि वे पहले स्पिन पर बहुत अधिक निर्भर थे।

बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी जारी एशिया कप 2022 में सबसे प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने नई गेंद को 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों तरफ से स्विंग कराया। इसके अलावा, 21-वर्षीय तेज गेंदबाज ने नई गेंद के साथ अफगानिस्तान को पावरप्ले में विरोधी टीमों को शांत रखने में मदद की है।

इस बीच, राशिद खान ने फजलहक फारूकी के उदय के लिए आईपीएल को श्रेय दिया, जो आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्पेल में केवल 11 देकर 3 विकेट चटकाए थे।

फजलहक फारूकी से बेहद प्रभावित हैं राशिद खान

राशिद खान ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा: “हमारा गेंदबाजी आक्रमण हमेशा से ही रहा है, लेकिन हमारा तेज गेंदबाजी विभाग पहले संघर्ष कर रहा था, पर अब हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं। हमारे फॉर्म में चल रहे फजलहक फारूकी के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है।

फारूकी को आईपीएल में खेलने से बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। हमारे पास नवीन-उल-हक भी है, जो दुनिया भर की घरेलू लीग में हिस्सा ले रहा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ा संकेत है कि आगे हमारी गेंदबाजी बहुत तगड़ी होने वाली है। अब हमारा उद्देश्य हर मैच के साथ बेहतर होना है, और अगर हमें मजबूत शुरुआत मिलती है, तो स्पिनर बीच में गेंदबाजी करते हैं, जिससे टीम के लिए चीजें आसान हो जाती है।”

स्टार स्पिनर ने आगे कहा: “हमने सच में बहुत ज्यादा मेहनत की है। हम एक टीम के रूप में जिम्मेदारी लेने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हमारे तेज गेंदबाजी विभाग को और बेहतर करने पर है। हम केवल भारत या पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि सभी टीमों को कड़ी टक्कर देने तैयार हैं। हम हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ समान मानसिकता और तीव्रता के साथ तैयारी करते हैं। हमारे हाथ में केवल कड़ी मेहनत करना, पूरी ताकत के साथ प्रशिक्षण करना, अभ्यास के दौराम अपना शतप्रतिशत देना और सभी टीमों को सामान रूप से देखना है।”

close whatsapp