तो इस वजह से पिछले वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, Rashid Khan ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो इस वजह से पिछले वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, Rashid Khan ने दिया बड़ा बयान

राशिद ने Shafiq Stanikzai की अगुवाई वाले मैनेजमेंट को इस बात का जिम्मेदार माना है। 

Rashid Khan (Image Credit- Twitter)
Rashid Khan (Image Credit- Twitter)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शुमार है। तो वहीं वो लगभग 8 साल से अफगानिस्तान क्रिकेट की लगातार सेवा कर रहे हैं, व कई मौंको पर अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत राशिद ने टीम को मैच जिताए हैं।

दूसरी ओर, इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ Shafiq Stanikzai पर बड़ा आरोप लगाया है। राशिद ने कहा है कि पिछले वर्ल्ड कप के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन के लिए Shafiq Stanikzai की अगुवाई वाला मैनेजमेंट जिम्मेदार है। राशिद का यह बयान उस समय आया है जब Shafiq ने टीम को लेकर गलत जानकारी मीडिया के सामने रखी थी।

Rashid Khan ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एक्स पर Shafiq Stanikzai को टैग करते हुए राशिद खान ने लिखा- मुझे लगता है कि हमारी टीम अब तक किसी भी मेगा इवेंट की सबसे अच्छी और फिट टीमों में से एक है। मेरा मानना है कि इस बार हम बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। आपके मैनेजमेंट के दौरान टीम ने कई समझौते किए। आपके द्वारा चुनी गई टीम को पिछले वर्ल्ड कप में कई मैच गंवाने पड़े। गलत जानकारी फैलाने के बजाए और टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करना बेहतर होगा।

तो वहीं राशिद खान के इस आरोप का खंडन करते हुए Shafiq Stanikzai ने राशिद को टैग करते हुए एक्स पर लिखा- मेरे प्यारे चैंप, आपके इस ट्वीट ने मुझे काफी हद तक हिला दिया है। यह ऐसा लगता है कि यह आपकी इससे पहले कही गई बातों से अलग है। आपने मेरे कार्यकाल व ACB में योगदान के लिए मेरी सराहना की थी।

ये भी पढ़ें- ‘उसमें इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की क्षमता है’- Shubman Gill को लेकर बोले युवराज सिंह 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?